Home News विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत पाली महोत्सव में शामिल हुए, 35 करोड़...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत पाली महोत्सव में शामिल हुए, 35 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात….

17
0

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज कोरबा के पाली महोत्सव में शामिल हुए। महंत ने ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर 35 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। उनके साथ मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि पर्व के साथ दो दिवसीय पाली महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। लगातार पांचवे वर्ष मनाए जा रहे इस महोत्सव में काफी संख्या में जिले समेत आसपास के लोग शामिल हुए।

पाली-तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा व मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम कंवर की उपस्थिति में महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वहीं आज मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बस्तर सांसद दीपक बैज कार्यक्रम में शा​मिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद 35 करोड़ 84 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।