- मेष– किसी और के काम पर निगाह रखने की बजाए अपने काम पर ध्यान दें। वाहन ध्यान से चलाएं दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।
- वृषभ– कार्यालय में काम की अधिकता रहेगी। किसी की आलोचना न करें। कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।
- मिथुन– प्रॉपर्टी संबंधी मसलों में निराशा हाथ लगेगी। निवेश के लिए सही समय नहीं है। बच्चों के विवाह से संबंधित प्रस्ताव आ सकते हैं।
- कर्क– दिन अच्छा बीतेगा। परिवार के साथ देवदर्शन पर जा सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सफलता हाथ लगेगी।
- सिंह– अपना काम समय पर पूरा करने की आदत डालें। कहीं जाने का कार्यक्रम न बनाएं। वाहन सतर्कता से चलाएं।
- कन्या– स्थानांतर, प्रमोशन के योग हैं। कॅरियर को लेकर नए प्रस्ताव भी आ सकते हैं। कोई भी निर्णय सोच विचारकर लें। वाहन ध्यान से चलाएं।
- तुला– कोई आपको बहकाने का प्रयास कर सकता है इसलिये सतर्क रहें। कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खानपान का ध्यान रखें।
- वृश्चिक– काम की अधिकता रहेगी। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। परिवार में किसी सदस्य की बीमारी से परेशान रहेंगे।
- धनु- कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। धन का अपव्यय न करें। धर्मपत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। यात्रा का इरादा टाल लें।
- मकर– काम की अधिकता रहेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। चोरी, दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
- कुंभ– प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बन सकती है। किसी मित्र की मदद से रुके काम पूरे होंगे। वाहन ध्यान से चलाएं।
- मीन– अभी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम न बनाएं। धन संबंधी मामलों में दिलचस्पी लेने से बचें। कार्यालय में काम की अधिकता रहेगी।