छत्तीसगढ़ में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान मंगलवार को बस्तर सहित 57 विकासखंडों में शुरू हो गया है। इससे पहले राजनांदगांव में सोमवार शाम को ड्यूटी पर आए एक शिक्षक की हार्टअटैक से मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर बीजापुर में कर्तव्य प्रमाणपत्र जारी नहीं होने के कारण 390 मतदान कर्मी वोटिंग नहीं कर पाएंगे। मतदान को लेकर एक बार फिर उत्साह नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा बेहतर स्थिति नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेेवाड़ा में दिखाई दे रही है। जहां पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य स्थानों पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 12 हजार से ज्यादा बूथ बनाए गए हैं। वहीं दूसरे चरण में 31 जवनरी और तीसरे चरण में 3 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
चुनाव अपडेट
- दंतेवाड़ा के कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा और एसपी अभिषेक पल्लव का बंगला नगरपालिका क्षेत्र के बाहर है। उनका नाम चितालंका ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में है, इसलिए नगरपालिका चुनाव में वे मतदान नहीं कर पाए थे।
- राजनांदगांव में छुईखदान ब्लाक के कोहड़ाटोला में शिक्षक थानसिंह मरकाम की हार्टअटैक से मौत हो गई। थानसिंह मरकाम शिक्षाकर्मी से हाल ही में एलबी शिक्षक बने थे। वो अभी डोंगरगढ़ ब्लाक के माध्यमिक साला भगवानटोला में पदस्थ थे।
- बीजापुर में कर्तव्य प्रमाणपत्र जारी नहीं होने की वजह से 71 मतदान दल के 355 मतदान कर्मी और रिज़र्व पार्टी के 35 मतदान कर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
- बिलासपुर के बिल्हा और मस्तूरी जनपद पंचायत में मतदान हो रहा है। 10 जिला पंचायत सदस्य, 50 जनपद सदस्य 258 सरपंच और 3878 पंच के पद के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं।
- अंबिकापुर के लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक में वोट डाले जा रहे हैं। 2 लाख 44 हजार मतदाता ग्राम सरकार बनाएंगे। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत के 513 उम्मीदवार मैदान में हैं।
- गरियाबंद में 4 लाख 8 हजार 495 ग्रामीण मतदाता पंचायत प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। 2 लाख 1550 पुरूष मतदाता एवं 2 लाख 6942 महिला मतदाता, 3 तृतीय लिंग जिले के 336 ग्राम पंचायत के 656 गांवों में मतदान।
- कांकेर में कांकेर, नरहरपुर ,चारामा ब्लॉक मैं मत डाले जा रहे हैं।
- बलरामपुर में सामरी विधानसभा के सभी क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। 463 पोलिंग बूथ पर हो रहा है मतदान। सुरक्षा के कड़े इंतजाम। 4 पोलिंग बूथ को किया गया है शिफ्ट।
फैक्ट फाइल
मतदान | विकासखंड | मतदान केंद्र |
प्रथम चरण | 57 | 12572 |
द्वितीय चरण | 36 | 6289 |
तृतीय चरण | 53 | 10714 |
कुल मतदान केंद्र | 12572 (प्रथम चरण) |
संवेदनशील मतदान केंद्र | 3210 |
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र | 1119 |
पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन | 29657 |
सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन | 216 |
जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचन | 46 |
एक करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे अपने अधिकारों का प्रयोग
- निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सोमवार को बताया कि तीनों चरण में कुल 2 लाख 86 हजार 574 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 27 जिले में 400 जिला पंचायत सदस्य, 2979 जनपद पंचायत सदस्य, 11664 सरपंच और एक लाख 60 हजार 725 पंचों का चुनाव होगा। पंचायत चुनाव में पहली बार सरपंच का चुनाव पंच करेंगे। प्रदेश के पंचायत चुनाव में एक करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 वोटर अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। इसमें पुरुष 95 लाख 54 हजार 252 और महिला 72 लाख 69 हजार 274 वोटर हैं।
- इनमें पंच पद के लिए 2 लाख 23 हजार 737, सरपंच पद के लिए 48 हजार 412, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 12 हजार 320 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 1905 उम्मीदवार मैदान में है। मतदान बैलेट पेपर से होगा। पंचायत चुनाव के लिए 29 हजार 525 बूथ बनाए गए हैं। रायपुर के तिल्दा, आरंग, अभनपुर, धरसीवां विकासखंडो में चुनाव होगा। वहीं बस्तर संभाग के 7 जिलों के 3,894 मतदान केंद्रों में निर्वाचन अधिकारियों की कड़ी नजर रहने वाली हैं। यहां के लगभग 1500 अति सवेदनशील मतदान केंद्रों में महिलाओं की ड्यूटी नही लगाई जाएगी