Home News यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी, 17 घायल, कुछ...

यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी, 17 घायल, कुछ लोगों की हालत गंभीर…

12
0

जिले के जरहाडीह इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि एक यात्री बस शुक्रवार सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रोजना की तरह आज भी एक यात्री बस बलरामपुर की ओर आ रही थी। तभी जरहाडीह गांव के पास बने पु​ल पर बस अनियंत्रित होकर पुल के ​नीचे जा गिरी। हादसे से बस में सवार 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।