Home News जमड़ी धान खरीदी केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, किसानों को...

जमड़ी धान खरीदी केंद्र का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, किसानों को किसी भी प्रकार की ना हो समस्या दिया आवश्यक दिशा निर्देश…

10
0

प्रदेश में इन दिनों धान खरीदी हो रही है और पिछले 2 दिनों से बलरामपुर जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से धान खरीदी केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है.. इक्का-दुक्का किसान ही खरीदी केन्द्र तक पहुंचने में सफल हो पा रहे हैं ..शुक्रवार को सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने शंकरगढ़ के जमड़ी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने खरीदी केंद्र के जिम्मेदार अधिकारियों को कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए ..बारिश के मौसम को देखते हुए खरीदी केंद्रों में धान को रखने हेतु त्रिपाल की उचित व्यवस्था की जाए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।