Home News प्याज गोदामों पर छापा, एसडीएम ने स्टॉक की जांच कर थोक व्यवसायियों...

प्याज गोदामों पर छापा, एसडीएम ने स्टॉक की जांच कर थोक व्यवसायियों से की पूछताछ…

25
0

शासन के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम ने प्याज के गोदामों पर छापा मारा। उन्होंने स्टॉक रजिस्टरों की जांच की शासन के मंशा के अनुरूप प्याज की बिक्री का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से कस्बे के प्याज विक्रेताओं में हड़कंप मचा गया है। मंगलवार को एसडीएम अरविंद कुमार ने कस्बे के शुक्र की बाजार समेत पांच गोदामों पर छापा मारा। उन्होंने प्याज की खरीद और बिक्री मूल्य की जानकारी ली। प्याज के थोक मूल्य के बारे में एसडीएम ने थोक व्यवसायियों से पूछताछ की तो एक ने 70 रुपये, दूसरे ने 82 रुपये और नब्बे रुपये बताया।

इस दौरान तहसीलदार अहमद फरीद खान, सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गादत्त, विनोद कुमार, चंद्रशेखर सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज नायब तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक ने सेवरही के नवीन सब्जी मंडी में प्याज के स्टाक की जांच की। इसमें अधिकारियों ने व्यापारियों शासन की मंशा के अनुरूप ही स्टॉक रखने की हिदायत दी।

नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह और पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने कस्बे के नवीन थोक सब्जी मंडी में प्याज के दुकानदारों के स्टाक की जांच की और एक दुकानदार के स्टाक की विधिवत जांच की। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि शासन की मंशा से अधिक प्याज का स्टॉक न रखे और ग्राहकों को उचित दर पर ही प्याज मुहैया कराए। यदि स्टाक सीमित और दर उचित न रहने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।