देह व्यापार करने के आरोप में पुलिस ने चार युवतियों को होटल से पकड़ा कार जब्त रांची का एक युवक भी गिरफ्तार कोलकाता की हैं तीन युवतियां रामगढ़ पुलिस ने गुरुवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर गोला रोड बाजार समिति के समीप स्थित होटल पार्वती से चार युवतियों को देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवतियों के साथ कार के साथ दीपाटोली रांची के एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।
रामगढ़ पुलिस ने गुरुवार की रात को गुप्त सूचना के आधार पर गोला रोड, बाजार समिति के समीप स्थित होटल पार्वती से चार युवतियों को देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवतियों के साथ कार के साथ दीपाटोली, रांची के एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियों में से तीन कोलकाता व एक रांची की हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि देह व्यापार के लिए एक आइटेन कार (जेएच01बीवाई-0544) से चार युवती बाहर से रामगढ़ पहुंची हैं। उनलोगों के साथ एक युवक भी है। फिलहाल वे लोग पार्वती होटल के के पास रुककर किसी का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम शिवकुमार राउत दीपाटोली, रांची निवासी बताया। उसने पुलिस को बताया कि उक्त चारों में से एक महिला उसकी पत्नी है। तीन युवती कोलकाता की है।
रातू रोड, रांची निवासी पंकज चौधरी ने उसे उक्त तीनों लड़कियों को रामगढ़ के उक्त होटल में छोड़ने के लिए कहा था। दो हजार रुपये कार का किराया लेकर तीनों को वे दोनों पति-पत्नी छोड़ने आए थे। पकड़ाई तीनों युवतियां कोलकाता के काली घाट, सोनापुर व रानाघाट की रहने वाली हैं। तीनों युवतियों ने बताया कि रांची के पंकज चौधरी ने उनलोगों को काम के लिए रांची बुलाया था।
पंकज ने उनलोगों को प्रलोभन दिया था कि रामगढ़ में उसके काम का ज्यादा कीमत मिलेगा। वे लोग ब्यूटी पार्लर चलातीं हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि युवतियों से पूछताछ चल रही है। रामगढ़ में किस व्यक्ति से इनलोगों को मिलना था।
आने का मकसद क्या था। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। युवतियों के बारे में भी सत्यापन किया जा रहा है।