Home News सवा सौ मुकदमे वाला खूंखार नक्सली इस चुनाव में करने जा रहा...

सवा सौ मुकदमे वाला खूंखार नक्सली इस चुनाव में करने जा रहा है ऐसा काम, NIA ने दी ऐसी अनुमति

28
0

झारखंड में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या समेत 120 से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) विशेष अदालत ने राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है। जेल में बंद नक्सली कुंदन के वकील ने एनआईए की विशेष अदालत में याचिका दायर कर अपने मुवक्किल के तमार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अनुमति दिए जाने की प्रार्थना की थी।

विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की अदालत ने कुंदन की याचिका मंजूर कर ली। अब नक्सली कुंदन 15 नवंबर को तमार सीट से अपना नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे। इस बार के विधानसभा चुनाव में तमार सीट आकर्षण के केंद्र बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन और गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर आमने-सामने होंगे।तमार के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा की 09 अगस्त 2017 की हत्या की साजिश राजा पीटर ने ही रची थी। इस सीट पर किस्मत आजमाने वालों में निवर्तमान विधायक विकास सिंह मुंडा एवं प्रकाशचंद्र उरांव भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि नक्सली कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 को झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। उस पर सांसद सुनील महतो, पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा, बुंडू के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार एवं पांच अन्य पुलिसकर्मी तथा विशेष शाखा के इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदीवर की हत्या का आरोप है। कुंदन पाहन रांची-जमशेदपुर मार्ग पर 21 मई 2008 को निजी क्षेत्र के बैंक के कैश वैन से 50 करोड़ रुपए नकद एवं एक किलोग्राम से अधिक सोने की लूट के बाद सुर्खियों में आया था। उसके खिलाफ खूंटी जिले में 50, रांची जिले में 42, चाईबासा में 27, सरायकेला में। सात और गुमला में एक आपराधिक मामले दर्ज हैं।