छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के मतों की गणना 24 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से जारी है। दोपहर 12 बजे तक गिने गए वोटों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। यहां पर कांग्रेस के राजमन बेंजाम और भाजपा के लच्छूराम कश्यप मैदान में है।
जानिए किस राउंड में कौन आगे
राउंड 11: कांग्रेस के राजमन बेंजाम 10192 वोटों से आगे। राजमन को 42417 और भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप को 32225 वोट मिले।
राउंड 10 : राजमन बेंजाम 9588 वोटों से लीड बनाए हुए थे।
राउंड 9: राजमन को 38076 और भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप को 28488 वोट मिले।
राउंड 8 : राजमन बेंजाम को 28605 और भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप को 23602 वोट मिले।
राउंड 7 : कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप से 4149 वोटों से आगे चल रहे थे।
राउंड 6 : कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम भाजपा प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप से 4105 वोटों से आगे थे।
राउंड 5 : राजमन बेंजाम को 18822, जबकि भाजपा के लच्छूराम कश्यप को 15208 वोट मिले थे।
राउंड 1-4 : चौथे राउंड में राजमन बेंजाम 3370 वोटों, तीसरे राउंड में 2330 वोटों, दूसरे चरण में 1900 वोटों और पहले चरण की समाप्ति तक 1039 वोटों से आगे थे।
17 राउंड में पूरी होगी मतों की गणना
वोटों की गिनती जगदलपुर धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज मतगणना स्थल में की जा रही है। चित्रकोट उपचुनाव में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। जिनकी गणना 17 चक्रों में पूरी होगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक दीपक बैज के लोकसभा में सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस दौरान 78.12% वोट पड़े।