बलरामपुर। प्रतिमा विसर्जन के दौरान लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया है।
थाना पचपेड़वा क्षेत्र के हरखड़ी ग्राम में आठ अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो वर्गों में पथराव हुआ था। इसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस व शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार रमन, आरक्षी निरंकार वर्मा, आरक्षी प्रमोद यादव को ड्यूटी में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।