असम में लोगों को सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है। इस बात का अंदाजा आप इस घटना से लगा सकते हैं। असम में एक महिला ने उस वक्त बच्चे को जन्म दे दिया, जब उसके परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। यह मामला चिरांग जिले के उदालगुरी गांव का है। गर्भवती महिला को रूई, प्लास्टिक शीट और कपड़ों से बनाए हुए स्ट्रेक्चर पर लादकर अस्पताल ले जाया जा रहा था।
दरअसल महिला का घर अस्पताल से करीब पांच किलोमीटर दूर है। ऐसे में उसे अस्पताल पहुंचाते हुए महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
हालांकि, अभी तक इस पर प्रशासन का कोई बयान नहीं आया है कि गर्भवती महिला को एंबुलेंस की सुविधा क्यों नहीं मिली, या फिर किसी अन्य वाहन से उसे अस्पताल क्यों नहीं लाया गया।