शिलांग
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के साथ मेघालय में राष्ट्रीय पोषण मिशन के कार्यान्वयन की समीक्षा की। आपको बता दें कि राष्ट्रीय पोषण मिशन ‘पोषण अभियान’ का लक्ष्य 0-6 साल के बच्चों में वृद्धि रूकने की दर को 38.4 फीसदी से 25 फीसदी तक लाना है।

ईरानी ने संगमा के साथ ब्लॉक और जिला स्तरों पर मिशन के कार्यान्वयन की समीक्षा की।मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री संगमा के साथ मेघालय में पोषण अभियान की प्रगति को लेकर एक अच्छी बैठक हुई।

आपको बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला और ब्लॉक अधिकारियों को जोड़ने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा भी की। ईरानी पोषण अभियान की समीक्षा करने के लिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें कर रही हैं।



