Home News नक्सलियों के साथ-साथ मच्छरों से भी जूझ रहे जवान…

नक्सलियों के साथ-साथ मच्छरों से भी जूझ रहे जवान…

12
0

रांची झारखंड के जवान पूरे राज्य में जंगलों में ड्यूटी कर नक्सलियों से लोहा लेने वाले जवान मच्छरों से हार रहे हैं। मच्छरों के कारण उन्हें डेंगू मलेरिया हो गया है।

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड के जवान पूरे राज्य में जंगलों में ड्यूटी कर नक्सलियों से लोहा लेते हैं। कई बार अभियान के दौरान लंबे समय तक जंगलों में रहते हैं। नक्सलियों का सफाया करते हैं। अफसोस कि नक्सलियों से तो जीत रहे, लेकिन मच्छरों से हार जा रहे हैं। दरअसल, हमारे ये जवान मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से त्रस्त हैं। बरसात के मौसम में जंगल में ड्यूटी करने के दौरान कई जवान इसकी चपेट में आ रहे हैं।

तीन-चार दिनों के भीतर रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में एक दर्जन से अधिक जवान भर्ती हो चुके हैं। शुक्रवार तक वार्ड में आठ जवान भर्ती थे जिसके बाद शनिवार को भी दो जवान और चार पुलिसकर्मी भर्ती किए गए। इन जवानों में सीआरपीएफ, आइआरबी और जगुआर के जवान शामिल हैं। पहले से भर्ती आठ जवानों में दो जवान डेंगू की चपेट में आ चुके थे। वहीं बाकी जवान चिकनगुनिया और मलेरिया के संदेह में भर्ती किए गए है। इधर, शनिवार को भर्ती हुए दोनो जवानों में डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण पाए गए हैं। वहीं चारों पुलिसकर्मी क्लीनिकल मलेरिया के कारण भर्ती हुए हैं।

पिछले साल से कम आए हैं जवान : आइसोलेशन वार्ड की सिस्टर इंचार्ज रामरेखा ने बताया कि इस साल डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या काफी कम है। पिछले साल इस सिजन में 53 डेंगू और चिकनगुनिया के पोजिटिव मरीज भर्ती हुए थे। वहीं करीब 250 मरीज इसके संदेह में भर्ती हुए थे। जंगलों में ड्यूटी के दौरान काफी परेशानी होती है। मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अभियान के दौरान कई दिनों तक जंगल में रहना पड़ता है। मच्छरों से सुरक्षा के लिए सभी जवान अपने पास ऑडोमॉस रखते हैं। लेकिन बरसात के कारण मच्छरों का प्रकोप अधिक है। डेंगू-चिकनगुनिया और मलेरिया की चपेट में सबसे ज्यादा जगुआर के जवान आ रहे हैं।