Home News भारतीय सुरक्षा बलों ने 2018 में 265 आतंकवादी मार गिराए

भारतीय सुरक्षा बलों ने 2018 में 265 आतंकवादी मार गिराए

35
0

आतंकवाद रोधी अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2017 में आतंकवाद रोधी अभियान एवं आतंकी घटनाओं में 235 आतंकवादी मारे गए। वहीं, साल 2018 में इनकी संख्या 265 थी।

रक्षा राज्य मंत्री नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि वर्ष 2017 में जम्मू कश्मीर में 131 आतंकवादी घटनाएं हुईं जबकि 2018 में ऐसी 318 घटनाएं हुईं।

उन्होंने बताया कि मणिपुर में 2017 और 2018 में आठ-आठ उग्रवादी घटनाएं हुईं। 2017 में असम और अरुणाचल प्रदेश में उग्रवाद संबंधी एक एक घटनाएं हुईं।

नाइक ने बताया कि साल 2018 में नगालैंड में उग्रवाद संबंधी तीन घटनाएं हुईं। नाइक ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि देश भर में 9622.807 एकड़ रक्षा भूमि पर अतिक्रमण की खबर है। यह अतिक्रमण हटाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।