Home News अब असम के 28 राज्यों में बाढ़ का कहर, पीड़ितों की संख्या...

अब असम के 28 राज्यों में बाढ़ का कहर, पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई 26.5 लाख

10
0

असम में आयी बाढ़ से रविवार को स्थिति और भी खराब हो गयी है। राज्य के 28 जिले अब बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जो कि पहले 21 जिलों तक ही सीमित था। इसके साथ ही वर्षा जनित घटनाओं में चार और लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है।

बता दें कि राज्य में आए इस प्राकृतिक आपदा से 28 जिलों के करीब 26.5 लाख लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, जोरहाट, बारपेटा तथा धुबरी जिलों में चार लोगों की मौत हुई है। बाढ़ से प्रभावित 28 जिलों में बारपेटा सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 7.35 लाख लोग प्रभावित हैं।

वहीं मोरीगांव में साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं। धुबरी जिले में प्रभावित लोगों की संख्या 3.38 लाख है। गौर हो कि शनिवार तक बाढ़ से कुल 33 जिलों में से 25 जिलों के 14.06 लाख लोग प्रभावित थे। लेकिन अब 28 राज्यों के लोग प्रभावित हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, असम में और बारिश हो सकती है तथा ब्रह्मपुत्र का जल स्तर बढ़ने की संभावना है। उधर बिहार में भी बाढ़ की स्थिति विकराल हो गयी है। 123 नए इलाकों में रविवार को पानी घुस गया। वहीं, पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग, कालिमपोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यवस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में शारदा, घाघरा, बूढ़ी राप्ती, क्वानो और गंडक समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।