Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON पंचवटी गौठान चिखली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, उमड़ी भीड़

पंचवटी गौठान चिखली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी, उमड़ी भीड़

2
0

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मोहल्लेवासियों के संयुक्त तत्वावधान में पंचवटी गौठान, चिखली में गोपाष्टमी का पर्व पूरी विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ-सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।

समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख श्री नंदू राम साहू उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को गोपाष्टमी के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत बौद्धिक उद्बोधन दिया। इसके पश्चात सभी ने मिलकर गौमाता का पूजन किया और उन्हें श्रद्धा के साथ खिचड़ी, चना एवं गुड़ का प्रसाद खिलाया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से श्री अरुण गुप्ता, अनूप श्रीवास, ओमप्रकाश अग्निहोत्री, अंकित खंडेलवाल, धीरज हंसा, बाबा बौद्ध, नवीन अग्रवाल, सारंग ताम्रकार, शिव वर्मा, अरविंद साहू, मोहित यादव, हिमांशु, प्रणय मुल्लेवर और अंशुल कसार उपस्थित रहे।

इसके अलावा वार्ड की पार्षद श्रुति जैन, लोकेश जैन, प्रेम रजक, बबिता मिश्रा, श्रीमती दुर्गा श्रीवास, सरोज यादव, सीमा साहू, अन्नू साहू, रेखा यादव, उतारा साहू, गणिका साहू, लोकिन साहू, जानकी साहू सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी और मातृशक्ति इस आयोजन का हिस्सा बनीं।