Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

2
0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, गौरव पथ में आयोजित राज्योत्सव-2026 में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘जनमन’ सहित ‘125 रोजगार की नई गारंटी जी राम जी’, ‘सशक्त महिला-सशक्त छत्तीसगढ़’, ‘छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार’ और ‘सुशासन से समृद्धि की ओर’ सहित अन्य प्रचार सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी, महतारी वंदन योजना से 68 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता, 13.96 लाख लखपति दीदियों और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 20.75 लाख आवासों के निर्माण की जानकारी दी गई। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 26 लाख किसानों को लाभान्वित किए जाने की जानकारी भी प्रदर्शित की गई।

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी और भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता से जुड़ी जानकारी भी प्रदर्शनी में शामिल रही।

सुशासन एवं प्रशासनिक सुधारों के तहत सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ई-ऑफिस, सुगम ऐप और सेवा सेतु के माध्यम से 38 विभागों की 948 सेवाओं की उपलब्धता के साथ एआई मिशन की जानकारी दी गई। इसके अलावा जल जीवन मिशन, सड़क एवं अधोसंरचना विकास, रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे, हाईटेक लाइब्रेरी, मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना, शक्तिपीठ विकास परियोजना और श्री रामलला दर्शन योजना सहित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को छायाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों ने इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी मिलने से उन्हें शासन की योजनाओं को समझने में सहूलियत हुई।