कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 1748 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्र सरकार के विभिन्न प्रमुख विभागों में की जाएगी।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में योग्यता होनी चाहिए।
- सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BE/BTech की डिग्री
- या संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा
एज लिमिट
SSC JE भर्ती के लिए पद के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा 30 से 32 साल तक निर्धारित की गई है। न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें SC, ST, OBC और PwD वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।
कितनी मिलेगी सैलरी?
जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं।
क्या होगा सिलेक्शन प्रोसेस?
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- SSC JE भर्ती के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Apply टैब पर क्लिक करें।
- संबंधित भर्ती के लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में पदवार योग्यता, आयु सीमा, फीस और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।



