राहुल गांधी का बयान
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में प्रयागराज में एक छात्र से बातचीत के दौरान कहा कि उस छात्र ने उन्हें बताया कि अब उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा है।
उसने वर्षों की मेहनत, घर की ज़मीन बेचने और माता-पिता के कर्ज़ के बावजूद सफलता नहीं पाई।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यह हार केवल उस छात्र की नहीं है, बल्कि यह उस व्यवस्था की हार है जिसने उसकी मेहनत का मूल्य नहीं समझा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने 13 दिनों से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगने के बजाय क्षमा बांटने में लगे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि गृह मंत्री यह न समझें कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे। राजधानी में बच्चों पर लाठियां और पैलेट चलाए गए, और आपने एक शब्द नहीं कहा। आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना होगा। छात्रों को देश का भविष्य बताया और कहा कि मैं उनकी पूरी ताकत के साथ खड़ा हूं।



