Home छत्तीसगढ़ cg” लाल बागेश्वर धाम मे सुंदरकांड पाठ का आयोजन 28 अगस्त तक...

cg” लाल बागेश्वर धाम मे सुंदरकांड पाठ का आयोजन 28 अगस्त तक सावन महोत्सव का आयोजन होगा…”

1
0

राजनांदगांव लालबाग स्थित शिव सेवा मंडल द्वारा वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सावन महोत्सव का आयोजन नित्य प्रतिदिन अनवरत चलता रहेगा।

भोले बाबा के भक्त आवतराम तेजवानी ने बताया कि आज सोमवार को सुबह 5:00 बजे कावड़ यात्रा मे भोले बाबा के भक्तो द्वारा मोहारा से जल यात्रा एवं सिंघोला महाकाल मंदिर के दर्शन कर लालबागेश्वर धाम में जल चढ़ाया जाएगा। 11:00 बजे आचार्य द्वारा सामूहिक शिव बाबा का रुद्राभिषेक संगीत मय माध्यम से धूमधाम से किया जाएगा।

खाटू श्याम के भजन तथा सुन्दरकांड आज सोमवार को होगे

आज ही रात्रि 7:30 बजे गली नंबर पांच स्थित शिव मंदिर में ताल छापर वाले गणेश मिश्रा का 2297 वां सुंदरकांड तथा खाटू श्याम बाबा के भजन कार्यक्रम का आयोजन आकर्षण का केंद्र होगा।

शिव जी की अनवरत पाठ पूजा

शिव सेवा मंडल के सदस्य हरि तेजवानी एवं कमल चिचेरिया ने बताया कि 30 जुलाई से अनवरत रूप से सावन महोत्सव शुरू हो चुका है जिसके तहत सुबह 8:00 बजे पार्थिव शिवलिंग एवं लालबागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाता है एवं लाल बागेश्वर महादेव की भव्य महाआरती की जाती है रात्रि 8:00 से 9:00 बजे शिव चालीसा का पाठ तथा महाआरती की जाती है, यह 28 अगस्त तक अनवरत चलेगा । बीच-बीच में सोमवार के दिन बड़े कार्यक्रम भी होंगे।