Home छत्तीसगढ़ cg” पूर्ववती भूपेश सरकार की निष्क्रियता के कारण अटकी रही, प्रस्तावित डोगरगढ...

cg” पूर्ववती भूपेश सरकार की निष्क्रियता के कारण अटकी रही, प्रस्तावित डोगरगढ कटघोरा लाईन के पुर्नजीवन लिए सभी का आभार… कोमल सिंह राजपूत…”

2
0

राजनांदगांव, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने डोगरगढ़ से कटघोरा होते हुए नई रेलवे लाइन के क्रियान्वयन पर देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, वर्तमान सांसद संतोष पांडे तथा बिलासपुर के सांसद तोखनलाल साहू का आभार व्यक्त किया है।

श्री राजपूत ने बताया कि सन 2018 में डोंगरगढ़ से कठघोरा रेल लाइन की घोषणा तत्कालिक सांसद श्री अभिषेक सिंह जी के प्रयास से सितंबर 2018 में तत्कालिक केंद्रीय रेल मंत्री श्री पियूष गोयल व छत्तीसगढ़ के तत्कालिक मुख्यमंत्री माननीय डॉ रमन सिंह जी के सांथ श्री अभिषेक सिंह की उपस्थिति में हुई और उक्त नई रेल लाइन का कवर्धा में भूमि पूजन किया गया था।

भूमि पूजन के तुरंत बाद ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार निर्वाचित हुई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने इस रेल योजना के मूल रेल पथ जो कि कवर्धा होते हुये कठघोरा जाने का है, इसमें से कवर्धा को योजना से हटाकर अन्यन्त्र घुमाने का प्रस्ताव किया जिसे रेल मंत्रालय द्वारा अमान्य कर दिया गया था इस तर्क के सांथ की मूल योजना में बदलाव सम्भव नहीं है।

इसके पश्चात छत्तीसगढ़ की तत्कालिक कांग्रेस शासित राज्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने इस योजना को बंद डब्बे में डाल दिया और प्रारंभिक बजटकीय स्वीकृति के पश्चात कोई राशि आबटन नहीं किया और पुरे पांच साल यह योजना ढंडे बस्ते में पडी रही।

2023 में छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा सरकार के गठन पश्चात हमारे यशस्वी सांसद जी की पहल पर मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी ने उक्त योजना को पुनर्जीवित करते हुये 300 करोड़ का बजटकीय प्रावधान देकर इस महत्वपूर्ण योजना को पुर्बजीवित कर दिया।

वर्तमान मे राजनांदगाव के हमारे यशस्वी सांसद श्री संतोष पांडे जी व बिलासपुर के सांसद व आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने इस नई रेल लाइन योजना के लिए संसद से लेकर केंद्रीय मंत्रालय तक रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी के अमूल्य सहयोग और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के भरपूर समर्थन से अपनी पूरी क्षमता से सक्रिय होकर सम्बंधित सभी एजेंसीज के समन्वय की राह सुगम करते हुये सभी की सहमति में अपना महंती योगदान देकर इस योजना को पुनर्जीवित कर दिया और बंद पडी इस योजना ने फिर से लोगों के सपनो के पंख लगा दिए है।

जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए श्रद्धेय मोदीजी की केंद्र सरकार का आभार , केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का और छत्तीसगढ़ के विकास उन्मुख मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का तथा केंद्रीय मंत्री व बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू जी का आभार एवं इस योजना को मूर्त रूप देने वाले विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं तत्कालीक पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को पुनर्जीवन देने हेतु वर्तमान सांसद संतोष पांडे का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।