Home देश “फ्रेंडशिप डे पर विशेष संदेश” राहुल गांधी का युवाओं के लिए फ्रेंडशिप...

“फ्रेंडशिप डे पर विशेष संदेश” राहुल गांधी का युवाओं के लिए फ्रेंडशिप डे पर संदेश”

1
0

फ्रेंडशिप डे के अवसर पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश साझा किया। उन्होंने सभी को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे आज भी खुद को एक छात्र मानते हैं, जो हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करते हैं।

राहुल गांधी ने दोस्ती को जीवन का सबसे मूल्यवान रिश्ता बताते हुए कहा कि प्यार, विश्वास और एक-दूसरे से सीखना हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं अभी भी एक विद्यार्थी हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं। आज का सबक मित्रता दिवस है। सभी को फ्रेंडशिप डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी और विपक्ष ने सरकार पर लगातार सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी, उन्होंने कई छात्रों और युवाओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी थीं।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि वे देश के युवाओं को डराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता भारत के अतीत का हिस्सा हैं और उन्हें यह सोचना चाहिए कि वे देश के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने देशभर में कई युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा, तृणमूल कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी जैसी अन्य विपक्षी पार्टियों ने भी विभिन्न राज्यों में छात्रों पर दर्ज मुकदमों का कड़ा विरोध किया।