Home छत्तीसगढ़ अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को…

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को…

1
0

राजनांदगांव: अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर 26 जून 2026 को नशापान करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण तथा समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाएगा। नशापान करने की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए समुदाय में जागरूकता सृजन करने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही समुदाय की सहभागिता से नशापान के विरूद्ध व्यापक जनमत विकसित करने विभिन्न विभागों के माध्यम से नशामुक्ति संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।