Home छत्तीसगढ़ आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

1
0

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके तहत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 2 मकान आंशिक क्षति होने पर 8 हजार रूपए व सर्पदंश से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, छुरिया तहसील अंतर्गत नाला के पानी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से 1 भैस की मृत्यु होने पर 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।