– 21 जून को ‘स्वस्थ आयु के लिए योगÓ थीम सुबह 7 बजे से सुबह 7.45 बजे तक होगा सामूहिक योगाभ्यास’
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को ‘स्वस्थ आयु के लिए योगÓ थीम पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से सुबह 7.45 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्था के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपा गया है।



