Home देश वेदांता के निवेशकों की लगी लॉटरी, 1 के बदले मिले 4 मुफ्त...

वेदांता के निवेशकों की लगी लॉटरी, 1 के बदले मिले 4 मुफ्त शेयर… निवेशकों को हुआ मुनाफा…

1
0

इसके तहत शेयरधारकों को वेदांता के हर शेयर के बदले वेदांता एल्युमीनियम मेटल, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर और वेदांता आयरन एंड स्टील का एक-एक शेयर मिला.

वेदांता ग्रुप की चार अलग हुई कंपनियों के शेयर सोमवार को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो गए. इनमें वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड ने 522 प्रति शेयर की लिस्टिंग के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. यह अरबपति अनिल अग्रवाल के ग्रुप के कमोडिटी कारोबार से अलग हुई अन्य कंपनियों के मुकाबले काफी बेहतर था.

वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड NSE पर 38 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुई, जबकि वेदांता पावर लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड के शेयर क्रमशः 41.8 रुपये और 20 रुपये पर लिस्ट हुए. वेदांता लिमिटेड (जो मूल लिस्टेड कंपनी बनी रही) के शेयर 311.2 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे, जो 1.6 प्रतिशत की बढ़त थी. कुल मिलाकर चारों नई कंपनियों की ही अच्छी-खासी लिस्टिंग हुई.

निवेशकों को हुआ मुनाफा

रिकॉर्ड डेट 1 मई तक जिन निवेशकों के पास वेदांता लिमिटेड के शेयर थे, उन्हें आज हर 1 शेयर के बदले चार नई कंपनियों के 1-1 शेयर मुफ्त में मिले. हालांकि, लिस्टिंग के अगले 10  दिनों तक ये चारों शेयर T2T सेगमेंट में रहेंगे. यानी कि इनकी इंट्राडे ट्रेडिंग नहीं की जा सकती. डीमर्जर के बाद पेरेंट कंपनी Vedanta Limited मुख्य रूप से कॉपर, जिंक और अन्य बेस मेटल्स का कारोबार संभालेगी.

बिकवाली का शेयर हुईं नई कंपनियां

वेदांता की नई कंपनियां बाजार में लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली का शिकार हो गईं. वेदांता एल्युमीनियम की लिस्टिंग 522 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी, लेकिन भारी बिकवाली के चलते इसमें 5% की गिरावट दर्ज की गई और कीमत 495.90 पर आ गई. वेदांता ऑयल एंड गैस का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. 39 रुपये के लेवल पर लिस्ट होने के बाद शेयर 40.95 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए. बाद में यह स्टॉक भी बिकवाली का शिकार हो गया और भाव 37.05 रुपये के इंट्राडे लो लेवल पर आ गए. वेदांता पावर और वेदांता आयरन एंड स्टील के शेयरों का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा.