Home देश Kal Ka Rashifal 4 June 2026: कल आपके करियर, लव लाइफ, सेहत...

Kal Ka Rashifal 4 June 2026: कल आपके करियर, लव लाइफ, सेहत और आर्थिक मोर्चे पर किस्मत के तारे क्या कहते हैं, पढ़ें कल का राशिफल….

2
0

Kal Ka Rashifal: मीन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन और वृष की बढ़ेगी इनकम. वहीं तुला राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं और कर्क अपनी सेहत का ध्यान रखें. पढ़ें 4 जून 226, कल का राशिफल.

Kal Ka Rashifal, 4 June 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, कल ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है. कल गुरुवार के दिन चंद्रमा सुबह 07:42 के बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे ग्रहों की स्थिति कई राशियों के जीवन में बड़ा यू-टर्न लेकर आने वाली है.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कल का दिन ग्रहों और राजयोगों के लिहाज से अत्यंत दुर्लभ है. कल आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग और शुक्ल योग के साथ-साथ धन और ऐश्वर्य देने वाले लक्ष्मी-नारायण योग का महासंयोग बन रहा है. इसके अलावा, यदि आपकी राशि मेष, कर्क, तुला या मकर है, तो आपको रूचक और हंस योग का सीधा फायदा मिलेगा, वहीं मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को भद्र राजयोग का पूरा सपोर्ट मिलने जा रहा है!

आइए, प्रसिद्ध ज्योतिष एवं कुंडली विश्लेषक के अनुसार जानते हैं कि कल आपके करियर, लव लाइफ, सेहत और आर्थिक मोर्चे पर किस्मत के तारे क्या कहते हैं, और नया काम शुरू करने के लिए कल का सबसे शुभ समय कौन सा रहेगा.

कल का पंचांग व शुभ मुहूर्त:

तिथि: रात्रि 11:31 तक द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी, इसके बाद पंचमी तिथि.

नक्षत्र: कल पूरे दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा.

चन्द्रमा की स्थिति: सुबह 07:42 के बाद मकर राशि में गोचर करेंगे.

शुभ चौघड़िया (नया काम शुरू करने का समय): सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक (शुभ का चौघड़िया) और शाम 05:00 से 06:00 बजे तक (शुभ का चौघड़िया).

राहुकाल (अशुभी समय): दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक (इस समय कोई भी शुभ या नया काम करने से बचें).

शुभ यात्रा दिशा: कल दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करना आपके लिए अत्यंत मंगलकारी और सफल रहेगा.

मेष राशि (Aries)

कल का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने का रहेगा. किसी बात को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है. परिवार का कोई सदस्य काम के सिलसिले में घर से बाहर जा सकता है.

छात्र: विद्यार्थियों को कल अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करना होगा.

सलाह: कल आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी. किसी से भी कोई भी वादा बहुत सोच-समझकर करें. पिताजी की सलाह कल आपके काम आएगी.

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृष राशि (Taurus)

कल का दिन आपके लिए इनकम (आमदनी) को बढ़ाने वाला साबित होगा. काफी लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण काम कल पूरा हो सकता है.

लव लाइफ: जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

फैमिली: पारिवारिक समस्याएं जो लंबे समय से आपको घेरे हुए थीं, वे काफी हद तक दूर होंगी. किसी सामाजिक आयोजन में जाने का मौका मिलेगा.

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

कल का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपने रूटीन के कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा. शीघ्रता या भावुकता में कोई भी बड़ा निर्णय न लें.

करियर: आईटी सेक्टर (IT Sector) से जुड़े लोगों को कल कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. अच्छा धन लाभ होने से आप इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग करेंगे.

सावधान: कल अगर किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़े, तो अपने कीमती सामान की सुरक्षा जरूर करें.

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

कल का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है. किसी भी शारीरिक समस्या को छोटा समझकर नजरअंदाज न करें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है.

सावधान: कल आपको दूसरों के मामले में बेवजह टांग अड़ाने से बचना होगा. यदि आपने कोई राज लंबे समय से छुपा रखा था, तो वह परिवार के सामने आ सकता है.

राहत: पुराने झगड़ों और झंझटों से छुटकारा मिलेगा. कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में आने से खुशी मिलेगी.

शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

कल आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा संयम रखने की आवश्यकता है. कार्यस्थल पर आपके बॉस से आपके रिश्ते काफी बेहतर रहेंगे, लेकिन आपके आसपास कुछ गुप्त शत्रु भी सक्रिय रहेंगे.

सावधान: कल आपको कोई छोटी-मोटी चोट लगने की संभावना है, सतर्क रहें. शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें. कोई सहयोगी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है.

करियर: यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें. स्टूडेंट्स पढ़ाई में लापरवाही बिल्कुल न बरतें.

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

कल का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहने वाला है. आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा. आपको नौकरी या करियर से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

फैमिली: परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती है. कोई पुराना मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है. आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.

सावधान: किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है. दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचें.

शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6

तुला राशि (Libra)

कल का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का रहेगा. आपको किसी दूसरी कंपनी से नई नौकरी का बेहतरीन ऑफर आ सकता है. परिवार में माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं.

सलाह: कल आपका ध्यान घर से ज्यादा बाहर के कामों पर रहेगा. किसी काम को पूरा करने में समस्या आ रही हो, तो भाई से सलाह लें.

सावधान: कल वाहन चलाते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि किसी दुर्घटना की आशंका दिखाई दे रही है.

शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कल का दिन आपके लिए थोड़ी उलझनों से भरा रहने वाला है. आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है. बॉस के साथ रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है.

सावधान: मन में यदि किसी बात को लेकर संशय या डाउट बना हुआ है, तो उस काम में आगे न बढ़ें. अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कल आप काम में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं.

हेल्थ: किसी भी शारीरिक समस्या को कल छोटा न समझें, डॉक्टर से सलाह लें. हालांकि, कल आप अच्छे भोजन का आनंद उठाएंगे.

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

कल का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. कल आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा. पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में आपका खूब मन लगेगा.

फाइनेंस: अपने धन का निवेश कल बहुत ही सोच-समझकर करें. किसी विरोधी या बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से बचें.

फैमिली: संतान की फरमाइश पर कल आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं. किसी दूर रह रहे परिजन की याद कल आपको सता सकती है.

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मकर राशि (Capricorn)

कल का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. कल आपकी कुछ महत्वपूर्ण और रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस में पैसा लगाने (Investment) में आपकी पूरी मदद करेंगे.

बिजनेस: व्यवसाय में कल आपको बहुत अच्छा प्रॉफिट (मुनाफा) मिल सकता है. दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय व्यतीत करेंगे.

सावधान: राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कल थोड़ा सावधान रहना होगा. लव लाइफ में साथी से कोई भी बात सोच-समझकर बोलें, रिश्तों में खटास आ सकती है.

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

कल का दिन आपके लिए थोड़ा तनावग्रस्त रह सकता है. परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अचानक गिरावट आने से आपको मानसिक चिंता और भागदौड़ बनी रहेगी.

करियर: नौकरी में आपके बॉस कल आपको कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. भाई-बहनों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा.

लव लाइफ: जीवनसाथी की ओर से कल आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. आपका कोई पुराना लेनदेन (उधार) कल पूरा होगा.

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

कल का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है. काफी समय से डूबा हुआ या फंसा हुआ धन कल वापस मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

सावधान: अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें. किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से कल पूरी तरह बचें.

फैमिली: संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो कल उसमें जीत मिल सकती है. परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद या घमासान छिड़ने की आशंका है.

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12