राजनादगांव नवगठित घुमका नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चुनाव संयोजक मधुसूदन यादव एवं चुनाव प्रभारी ललित चंद्राकर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी किरण वर्मा की जीत सुनिश्चित बताते हुए कहा कि आज के मतदान में मतदाताओं के उत्साह और उमंग को देखते हुए यह बात स्पष्ट हो गई भाजपा यहां अधिकांश वार्डो में जीतकर आ रही है और नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में घुमका कमल खिलने जा रहा है । नेता द्वय ने कहा कि घुमका के मतदाताओं को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका यह उत्साह ही इस बात का घोतक है कि घुमका के लोग नगर का सर्वांगीण विकास चाहते हैं और घुमका के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है,और यह कहा है कि बचे हुए ढाई वर्षो में ही चुनावी वादो को पूरा करेंगे जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जनता को विकास कार्यों को लेकर कोई स्पष्ट संदेश देने में विफल रही जिसका खामियाजा मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी पिछड़ते चले गए ।



