Home छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल विकास विरोधी, घुमका की जनता विकास चाहती है – मधुसुदन...

भूपेश बघेल विकास विरोधी, घुमका की जनता विकास चाहती है – मधुसुदन यादव…

1
0

भूपेश बघेल विकास विरोधी, घुमका की जनता विकास चाहती है – मधुसुदन यादव…

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा घुमका नगर पंचायत को “आदर्श शहर समृद्धि योजना” में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताना उनकी विकास विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। घुमका सहित प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए बनाई गई इस महत्वाकांक्षी योजना का स्वागत करने के बजाय केवल राजनीतिक लाभ के लिए सवाल खड़े करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

चुनाव संचालक मधुसूदन यादव ने कहा कि घुमका नगर पंचायत को आदर्श शहर समृद्धि योजना में शामिल किया जाना क्षेत्र के हजारों नागरिकों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। इस योजना के माध्यम से सड़क, पेयजल, नाली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पार्क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे नगर के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घुमका का विकास रास नहीं आ रहा है। जिस योजना से नगर के लोगों को सीधा लाभ मिलने वाला है, उस पर भी राजनीतिक विवाद खड़ा करना जनता की भावनाओं का अपमान है। जनता अच्छी तरह समझती है कि विकास कार्यों का विरोध केवल राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है।

यादव ने स्पष्ट किया कि आदर्श शहर समृद्धि योजना कोई चुनावी घोषणा नहीं बल्कि राज्य सरकार की दीर्घकालिक विकास नीति का हिस्सा है। प्रदेश के अनेक नगरीय निकायों को इस योजना में शामिल किया गया है और इसका उद्देश्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना है। ऐसे में इसे चुनाव से जोड़कर भ्रम फैलाना उचित नहीं है।

भाजपा ने कहा कि जब घुमका के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं स्वीकृत हो रही हैं, तब कांग्रेस को इसका स्वागत करना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस लगातार नकारात्मक राजनीति करते हुए विकास कार्यों में भी राजनीति खोजने का प्रयास कर रही है।

मधुसूदन यादव ने कहा कि घुमका की जनता अब विकास और राजनीतिक विरोध के बीच का अंतर समझ चुकी है। नगरवासी चाहते हैं कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य हों और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनता उन लोगों को भी जवाब देगी जो विकास के हर कदम पर सवाल खड़े कर केवल राजनीति करना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित के किसी मुद्दे पर कभी भी विरोध की राजनीति नहीं करती , खैरागढ़ विधानसभा चुनाव के समय खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा का हमने विरोध नहीं किया था। उस समय भी आचार संहिता लगी हुई थी

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घूमका वासी आगामी 1 जून को भूपेश बघेल की मानसिकता को करारा जवाब देंगे और भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा के पक्ष में मतदान देकर उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष बनाकर आदर्श शहर समृद्धि योजना के माध्यम से घुमका आने वाले वर्षों में एक आदर्श और विकसित नगर के रूप में स्थापित होगा तथा क्षेत्र की जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।