Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत चुनाव: विकास की किरण से जगमगाएगा घुमका शहर…भाजपा’

नगर पंचायत चुनाव: विकास की किरण से जगमगाएगा घुमका शहर…भाजपा’

2
0

नगर पंचायत चुनाव अब अपने अंतिम एवं निर्णायक चरण में पहुंच चुका है और पूरे नगर में भाजपा के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा लगातार वार्डों में सघन जनसंपर्क, पदयात्राएं, नुक्कड़ सभाएं एवं रैलियां कर आम जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं।

जनसंपर्क के दौरान नगरवासियों का उत्साह, महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, युवाओं का समर्थन एवं वरिष्ठ नागरिकों का विश्वास यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार घूमका नगर पंचायत में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रत्याशी किरण वर्मा सुबह से देर शाम तक नगर के विभिन्न वार्डों एवं बस्तियों में पहुंचकर आम जनता से संवाद स्थापित कर रही हैं। जनसंपर्क के दौरान नागरिकों द्वारा भाजपा सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों की खुले मन से सराहना की जा रही है। आम जनता का कहना है कि भाजपा सरकार ने केवल वादे नहीं किए बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर दिखाया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला विकास हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा एवं हर वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डबल इंजन सरकार का लाभ आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त हो रही है। उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है। मुफ्त राशन योजना ने गरीब परिवारों को कठिन समय में राहत प्रदान की है। वहीं सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

भाजपा नेताओं ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” आज केवल एक नारा नहीं बल्कि जमीनी हकीकत बन चुका है। भाजपा सरकार ने योजनाओं को फाइलों से निकालकर सीधे जनता के जीवन से जोड़ने का कार्य किया है। पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया है, जिसके कारण आम जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हुआ है।

नगर में आयोजित रैलियों एवं सभाओं में भारी जनसमूह उमड़ रहा है। युवाओं में भाजपा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं महिलाओं का समर्थन भी लगातार भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनता अब विकास, सुशासन एवं स्थिर नेतृत्व चाहती है और यही कारण है कि नगर में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित हो चुका है।

प्रत्याशी किरण वर्मा ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि घूमका नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, बेहतर सड़क, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि नगर को विकास की नई पहचान दिलाना हमारा संकल्प है।

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का भरपूर आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त हो रहा है और चुनाव परिणाम में यह समर्थन ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आएगा। आने वाले समय में भाजपा के नेतृत्व में घुमका नगर विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा तथा “विकास की किरण” से पूरा घुमका शहर जगमगाएगा।

जनसम्पर्क मे भाजपा के नूतन साहू, संगीता यादव, शांति निर्मलकर, ज्योति गायकवाड ,पुनीता साहू, तामेश्वरी ,कुलेश्वरी, दीपिका यादव, लक्ष्मी, सोनिया, चंचल द्विवेदी, रामेश्वरी, सरिता साहू, दोभित , शारदा केशव प्रसाद जंघेल,नोहेन्द्र निषाद, लुन करण वर्मा,बहल राम वर्मा,गिरवर पीनाते,मनबोद,पंकज कुरंजेकर  ,गगोश्वर वर्मा, राजेश वर्मा,अरविन्द वर्मा ,उत्तम वर्मा, प्रकाश वर्मा सहित नागरिक गण उपस्थित थे ।