Home छत्तीसगढ़ घुमका में भाजपा की जीत तय, जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा...

घुमका में भाजपा की जीत तय, जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है – मूलचंद भंसाली…

1
0

नगर पंचायत घुमका के चुनाव सह प्रभारी मूलचंद भंसाली ने कहा है कि वर्तमान चुनावी परिस्थितियों का आकलन करने पर यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि नगर पंचायत घुमका में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा एवं भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में चल रहे जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाओं एवं वार्ड स्तर की बैठकों में नागरिकों का उत्साह इस बात का संकेत है कि मतदाता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में अपना मत देने का मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा लगातार प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर रही हैं। महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं व्यापारिक वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों का उन्हें व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। नगर पंचायत बनने के बाद घुमका के सुनियोजित विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनता भाजपा पर भरोसा जता रही है। जनता का विश्वास भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और यही विश्वास विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।