Home छत्तीसगढ़ सजगता, सूझबूझ एवं तत्परता से गंभीर अपराध घटित होने के पहले ही...

सजगता, सूझबूझ एवं तत्परता से गंभीर अपराध घटित होने के पहले ही पुलिस ने किया विफल राजनांदगांव पुलिस की अभूतपूर्व सफलता…

1
0

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा तत्परता, सक्रियता एवं प्रभावी पुलिसिंग का प्रदर्शन करते हुए पद्मश्री श्रीमती फुलबासन देवी अपहरण की गंभीर घटना को समय रहते विफल कर पीडिता को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

🔹 ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस की सजगता से निष्फल अपहरण का घटना’

🔹संदिग्ध गतिविधि को देखते ही पुलिस टीम ने दिखाई असाधारण सूझबूझ और तत्परता’

🔹पीड़िता के आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया गया’

🔹प्रकरण के आरोपियों को तत्काल किया गया गिरफ्तार’

🔹घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाइल एवं मिर्ची स्प्रे जप्त’

🔹Visible-Active – Effective Policing” का उत्कृष्ट उदाहरण बनी कार्रवाई’

दिनांक 05 मई 2026 को लगभग प्रातः 11:00 बजे गठुला रोड क्षेत्र में ट्रैफिक निरीक्षक श्री नवरत्न कश्यप, आरक्षक कपिल श्रीवास्तव, आरक्षक सुखदेव साहू एवं उनकी टीम द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध दिखने पर एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG08/Z/2334 को रोका गया।

वाहन की जांच के दौरान पीछे बैठी एक महिला की स्थिति असामान्य और संदिग्ध प्रतीत हुई। पूछताछ करने पर वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा महिला को मिर्गी का मरीज बताते हुए पुलिस को गुमराह करने का हरसंभव प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम की सतर्कता एवं संवेदनशीलता अनुभव के चलते स्थिति को भांप कर तुरंत गंभिरता से पूछताछ किया गया.

इसी दौरान महिला द्वारा साहस दिखाते हुए पुलिस टीम को सहायता हेतु इशारा किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सभी व्यक्तियों को वाहन से नीचे उतरवाकर बारीकी से पूछताछ की गई। जांच में महिला की पहचान पद्मश्री श्रीमती फुलबासन देवी यादव निवासी ग्राम सुकुलदैहान के रूप में हुई, जिन्होंने बताया कि…

आरोपियों द्वारा उन्हें बहला-फुसलाकर वाहन में बैठाया गया एवं जबरन ले जाया जा रहा था।

महिला ने यह भी बताया कि आरोपियों द्वारा उन्हें धमकाते हुए मिर्च स्प्रे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा महिला समूह एवं अन्य कार्यों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई एवं सजगता के कारण पीडिता को सुरक्षित मुक्त कराया जा सका।

पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कथन अनुसार गवाहों के समक्ष मेमोरेंडम लिया गया। आरोपी खुशबू साहू की निशानदेही पर 01 नग मिर्ची स्प्रे एवं मोबाइल जप्त किया गया तथा आरोपी दिनेश बंजारे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक CG08/Z/2334 एवं 01 मोबाइल जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

* पुलिस चौकी सुकुलदैहान, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

* अपराध क्रमांक 182/2026

* धारा 140 (1), 140 (3), 351(3), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)

 गिरफ्तार आरोपीगणः-

( 01) खुशबु साहू पिता अरूण साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भिंभौरी पो० बेरला थाना बेरला जिला बेमेतरा।

(02) सलोनी महेश्वरी पिता अरूण महेश्वरी निवासी ग्राम नेवनारा पो० हसदा थाना बेरला जिला बेमेतरा ।

(03) दिनेश बंजारे पिता स्व. कम्मल बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नयाढाबा वार्ड नं. 14 पो० भिंभोरी थाना बेरला तहसील बेरला जिला बेमेतरा।

(04) गोपाल खेलवार पिता संतोष खेलवार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया वार्ड नं. 02 पो० मेडेसरा थाना अहिवारा तहसील धमधा जिला दुर्ग।

(05) चिनक राम साहू पिता मन्नूलाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रताम बहेरा थाना एवं तहसील बेरला जिला बेमेतरा।

राजनांदगांव पुलिस की यह कार्रवाई धरातल पर सतत सक्रिय, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने संभावित गंभीर अपराध को समय रहते विफल कर आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत किया है। राजनांदगांव पुलिस ने इस प्रकार से अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण को अल्प समय में घटित होने से रोक कर मानवता एवं श्रेष्ठ पुलिसिंग की अनोखा एवं अभूतपूर्व उदाहरण प्रस्तुत किया जिसका सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना किया गया।

उक्त त्वरित कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव श्री बालाजी राव एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा उचित पुरस्कार देने की घोषणा की गई हैं।

पद्मश्री श्रीमती फुलबासन देवी यादव को हुई घटना के पश्चात सुरक्षा प्रदान की गई है