पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सदस्य 9 मई को कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे. इससे पहले 8 मई को दोपहर करीब 3 बजे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा. इसी नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.
चुनाव के बाद हिंसा को लेकर बढ़ी हलचल
वहीं दूसरी ओर, राज्य में चुनाव के बाद हो रही हिंसा और घटनाओं को लेकर भी राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के सचिव इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सक्रिय हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.



