Election Results 2026: देश के पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है. कई बड़े और दिग्गज चेहरे अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं. ममता बनर्जी से लेकर पिनराई विजयन तक को रुझानों में झटका लगा है.
आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझान बेहद चौंकाने वाले हैं.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी का सपना पूरा होता दिख रहा है. यहां TMC रुझानों में पिछड़ गई है और बीजेपी ने स्पष्ट लीड बना रखी है.
तमिलनाडु में सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है. थलपति विजय की पार्टी अपनी ‘ब्लॉकबस्टर’ एंट्री के साथ सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है.
असम और पुडुचेरी में बीजेपी अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है. केरल में सत्ता परिवर्तन के साफ संकेत मिल रहे हैं और मौजूदा सरकार मुश्किल में दिख रही है.
ताजा रुझानों में कई बड़े चेहरे अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं. इतना ही नहीं, इन दिग्गजों को अपनी सीट पर बड़ा झटका लगता दिख रहा है. देखें लिस्ट
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी सहित 13 मंत्री पीछे
- सबसे बड़ा उलटफेर पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से कड़े मुकाबले में पीछे चल रही हैं. इस हाई-प्रोफाइल सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं क्योंकि यहाँ दीदी की साख खतरे में नजर आ रही है. चौथे राउंड के बाद भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी से तकरीबन साढ़े 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. (11.45 तक के आंकड़े)
- पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आसनसोल दक्षिण सीट पर बीजेपी की मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी से 10,509 वोट के अंतर से आगे हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार तीसरे दौर की गणना तक पॉल को 25,544 वोट मिले जबकि बनर्जी को 15,035 वोट मिले हैं. (10.45 बजे तक के आंकड़े)
- पश्चिम बंगाल में 13 मंत्री अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं.
असम में कांग्रेस को झटका- 12 मंत्री चल रहे पीछे
- असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. कम से कम 12 मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में पीछे हैं.
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई अपनी जोरहाट विधानसभा सीट पर बीजेपी के हितेंद्रनाथ गोस्वामी से 4,132 वोटों से पीछे चल रहे हैं. पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे गोगोई के लिए यह मुकाबला कठिन साबित हो रहा है क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी गोस्वामी इस सीट से पांच बार के विधायक हैं. (10.45 बजे तक के आंकड़े)
- मंत्री वीना जॉर्ज, एम बी राजेश, ओ आर केलू, आर बिंदू, जे चिंचूरानी, पी राजीव, के बी गणेश कुमार, वी एन वासवन, वी शिवनकुट्टी, वी अब्दुरहमान, ए के शशीद्रन और रोशी ऑगस्टीन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे हैं. कांग्रेस नीत यूडीएफ 90 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि एलडीएफ 40 से कुछ अधिक सीटों पर आगे है.
- खबरों के अनुसार, एनडीए इस राज्य में चार विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है.
केरल विधानसभा चुनाव
- मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपनी मौजूदा सीट धर्मदम में पिछड़ रहे है, जिसे उनका गढ़ माना जाता है और जहां उनका गांव पिनराई पड़ता है.



