Home देश Mann Ki Baat: ‘जागरूक रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें’, युद्ध के...

Mann Ki Baat: ‘जागरूक रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें’, युद्ध के बीच PM मोदी ने देशवासियों से क्या-क्या की अपील?

3
0

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार शेयर किए। यह कार्यक्रम का 132वां एपिसोड है और वर्ष 2026 का तीसरा है।

अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली अशांति से पूरी दुनिया प्रभावित है। पीएम मोदी ने भी मौजूदा वैश्विक हालात पर चिंता जाहिर की।

हमें एकजुट होकर इस चुनौती से लड़ना है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है। जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है। ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं। मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें।

पीएम मोदी ने खाड़ी देशों का जताया आभार

पीएम मोदी ने युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि “वर्तमान में हमारे पड़ोस में 1 महीने से भीषण युद्ध चल रहा है। हमारे लाखों परिवारों के सगे, संबंधी इन देशों में रहते हैं, खाड़ी देशों में काम करते हैं। मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूं कि वे वहां 1 करोड़ से ज्यादा रह रहे भारतीयों को हर प्रकार की मदद दे रहे हैं।

ऊर्जा आवश्यकताओं पर क्या बोले पीएम मोदी?

उन्होंने आगे कहा कि जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है। इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है। हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले 1 दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है उसकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि जिस तरह हमने हमेशा देश के 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक शक्ति के माध्यम से अतीत के संकटों पर काबू पाया है, उसी तरह इस बार भी हम इन कठिन परिस्थितियों को बड़ी सफलता के साथ पार कर लेंगे।”