Home देश Puducherry Profile: जब Puducherry था French Colony, जानें भारत में विलय और...

Puducherry Profile: जब Puducherry था French Colony, जानें भारत में विलय और आज की Politics से जुड़ी हर बात…

3
0

पुडुचेरी भारत गणराज्य का केंद्रशासित प्रदेश है। पुडुचेरी एक फ्रांसीसी उपनिवेश था, जिसको 4 जिलों का समावेश करके बनाया गया था। वहीं पुदुचेरी नाम इसके सबसे बड़े जिले पुदुचेरी के नाम पर पड़ा।

इसका पहले आधिकारिक नाम पॉडिचेरी थी। जिसको सितंबर 2006 में बदलकर पुदुचेरी कर दिया गया। इसका तमिल भाषा में अर्थ होता है ‘नया गांव’। यह बंगाल की खाड़ी के पूर्व में स्थित है। पुडुचेरी में 138 सालों तक फ्रांसीसी शासन रहा। वहीं 01 नवंबर 1954 में इसका भारत में विलय कर दिया गया था। इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी तो तीन तरफ तमिलनाडु है।

इतिहास

बता दें कि पुडुचेरी के जो भी इलाके हैं, वह लंबे समय तक फ्रांस की कॉलोनी थे। ठीक उसी तरह जैसे भारत का बाकी हिस्सा ब्रिटिश शासन के अधीन था। इसी तरह पुडुचेरी के इलाके फ्रेंच सरकार के अधीन थे। फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपनी पहली फैक्ट्री गुजरात के सूरत और दूसरी फैक्ट्री पुडुचेरी में बनाई थी। 1674 में पुडुचेरी में फैक्ट्री बनाई गई थी। इस तरह माहे में 1725 में, यानम में 1731 और कराईकाल में 1739 में फ्रेंच कंपनियों की स्थापना हुई।

भाषा

यहां पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और फ्रांसीसी ऑफिशियल भाषाएं हैं। हर जिले के साथ भाषा भिन्न है। यहां की इमारतों, रहन-सहन, खान पान में भी फ्रेंच संस्कृति का असर साफ देखने को मिलता है। तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश से घिरे होने के बाद भी पुडुचेरी के लोग तमिल, मलयाली और तेलुगु संस्कृति का असर नहीं दिखता है।

लोकसभा और विधानसभा सीटें

पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में 30 निर्वाचित विधानसभा सीटें (3 अतिरिक्त मनोनीत सदस्य) और 1 लोकसभा सीट है। प्रदेश में हर 5 साल में विधानसभा चुनाव होते हैं। वहीं लोकसभा के लिए केंद्र शासित प्रदेश को एक ही संसदीय क्षेत्र के तौर में माना जाता है।

सियासी सफर

पुडुचेरी में मुख्य राजनीतिक दल ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कझगम हैं। वहीं साल 2021 के बाद से यहां पर AINRC और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन की सरकार है। जिसमें प्रदेश में AINRC सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। वहीं अन्य सक्रिय दलों में एआईएडीएमके भी शामिल है।

लोकसभा सीटें- 1

विधानसभा सीटें – 30

वर्तमान सीएम- एन रंगासामी

अनुमानित जनसंख्या- 12,47,953

अनुमानित पुरुष जनसंख्या- 6,12,511

अनुमानित महिला जनसंख्या- 6,35,442

साक्षरता दर- करीब 85.85%