Home देश All-Party Meeting:’वेस्ट एशिया संकट’ पर भारत में सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने उठाए...

All-Party Meeting:’वेस्ट एशिया संकट’ पर भारत में सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने उठाए सवाल जयशंकर दिया जवाब…

4
0

वेस्ट एशिया संकट पर भारत में सर्वदलीय बैठक हो रही है।बैठक का उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों को स्थिति की जानकारी देना और एक साझा रणनीति पर चर्चा करना था। सरकार ने बुधवार को पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को लेकर संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।

यह सर्वदलीय बैठक प्रधानमंत्री मोदी के सोमवार और मंगलवार को संसद को संबोधित करने के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से ‘हर चुनौती के लिए तैयार रहने’ का आग्रह किया था। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में दिए अपने भाषणों में कहा कि इस युद्ध के बुरे प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की प्रबल संभावना है।

मोदी ने कहा कि सरकार ने ईंधन, आपूर्ति श्रृंखलाओं और उर्वरकों जैसे क्षेत्रों पर रणनीतियां बनाने तथा ईरान-इज़राइल-अमेरिका संघर्ष के प्रभावों को रोकने के लिए सात अधिकार प्राप्त समूह (एम्पावर्ड ग्रुप) गठित किए हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस फैसले पर आपत्ति जताई

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के कार्यालय के अनुसार, यह सर्वदलीय बैठक संसद भवन के भीतर आयोजित की गई। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और मांग की कि केवल जानकारी (ब्रीफिंग) देने के बजाय, इस मुद्दे पर सदन में बहस होनी चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस ने बैठक से दूरी बनाई

बैठक में पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा हुई, विशेष तौर पर ऊर्जा आपूर्ति, आर्थिक असर और कूटनीतिक रणनीति को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच विचार-विमर्श हुआ। तृणमूल कांग्रेस ने बैठक से दूरी बनाई है और राहुल गांधी भी इसमें शामिल नहीं हुए हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से तारिक अहमद और मुकुल वासनिक शामिल हुए हैं, जबकि जेडीयू से ललन सिंह और संजय झा बैठक में पहुंचे। बैठक में मौजूदा हालात और भारत की रणनीति पर चर्चा हुई।

इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और विदेश सचिव विक्रम मिस्री मौजूद हैं।

अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचे

अन्य पार्टियों के नेता भी यहां पहुंचे हैं, जिनमें सस्मित पात्रा (BJD), ललन सिंह (JDU), मुकुल वासनिक और तारिक अनवर, SP से धर्मेंद्र यादव और CPIM से जॉन ब्रिटास शामिल हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि वह इस सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि उन्हें केरल में एक कार्यक्रम में शामिल होना है।