🔹 अप.क्र. 01/2026 थाना बोरतलाब प्रकरण में अद्यतन कार्यवाही। नाबालिग बालिका के प्रसूति एवं हॉस्पिटल की लापरवाही के प्रकरण में संबंध में। इनाम उद्घोषणा।
🔹 चिकित्सीय संस्थान के विरुद्ध नेशनल मेडिकल कमीशन को लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु पत्राचार।
थाना बोरतलाब में दर्ज अपराध क्रमांक 01/2026 में पूर्व में आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। प्रकरण में एक आरोपी विजय राज अब तक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव द्वारा आज दिनांक को विधिवत उद्घोषणा जारी की गई है।
🔹 चिकित्सीय संस्थान के विरुद्ध पत्राचार
उक्त प्रकरण के संबंध में कृष्णा हॉस्पिटल एवं डॉ. दीपक पंसारी के लाइसेंस निरस्तीकरण के संबंध में, प्रकरण में दर्ज एफआईआर की प्रति एवं उपलब्ध साक्ष्यों का विस्तृत उल्लेख करते हुए, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा नेशनल मेडिकल कमीशन को पत्र प्रेषित किया गया है। उक्त पत्र की एक प्रति स्टेट मेडिकल काउंसिल को भी प्रेषित की गई है।
🔹 न्यायालयीन कार्यवाही
प्रकरण में न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है।
🔹 गिरफ्तार आरोपीगण
उक्त प्रकरण में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है—
- विधि से संघर्षरत बालक XYZ, पिता , थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव
- डॉ दीपक पंसारी, पिता श्री थानेश्वर पंसारी, उम्र 31 वर्ष, निवासी श्रीराम हॉस्पिटल के सामने, बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
- रवि बर्वे, पिता कुंवरलाल बर्वे, उम्र 31 वर्ष, पीएम आवास, उम्दा रोड, वार्ड नं. 18, थाना भिलाई, जिला दुर्ग
- मोना बर्वे, पति रवि बर्वे, उम्र 30 वर्ष, निवासी पीएम आवास, उम्दा रोड, वार्ड नं. 18, थाना भिलाई, जिला दुर्ग
- शमुएल ढोके, पिता विनोद ढोके, उम्र 23 वर्ष, निवासी आशानगर वार्ड नं. 21, हनुमान मंदिर के पास, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव
- रायशीला उर्फ दीपिका यादव, पति रमेश यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी शंकरपुर वार्ड नं. 07, ओपी चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव
- गेशू देवांगन, पिता महेश देवांगन, उम्र 25 वर्ष, निवासी तुलसीपुर वार्ड नं. 18, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव
- गोवर्धन यादव, पिता शंकरलाल यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी मडियान, ओपी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव
- विनिता बाई यादव, पति गोवर्धन यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी मडियान, ओपी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव
- आरती उइके, पति फुलेन्द्र उड़के, उम्र 45 वर्ष, निवासी आरडीसी अस्पताल, वर्धमान नगर, थाना सिटी कोतवाली, जिला राजनांदगांव
फरार आरोपी विजय राज के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम – +91 94791 92199 को सूचित करने की अपील की जाती है।



