Nitish kumar Reelected JDU President: नीतीश कुमार जनता दल (यूनाइटेड) के एक बाद फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। नीतीश कुमार ने फिर से अपनी पार्टी की कमान संभाल ली है। 2025-28 के कार्यकाल के लिए गुरुवार को उनके नामांकन दाखिल किया था।
चूंकि वे एकमात्र उम्मीदवार थे, इसलिए नाम वापसी की तारीख खत्म होने के बाद उनका निर्विरोध चयन कर दिया गया। पार्टी कार्यालय ने 24 मार्च को इसका औपचारिक ऐलान किया।
पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव 16 मार्च को घोषित किया गया था, ये वो ही दिन था जब नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इससे पहले दिसंबर 2023 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) के पास थी।
नीतीश कुमार की ओर से उनके नामांकन पत्र पार्टी के दिल्ली स्थित कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी और पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े को सौंपे गए। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, एमएलसी संजय गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
नीतीश कब पहली बार बने थे जेडीयू के अध्यक्ष?
नीतीश कुमार पहली बार अप्रैल 2016 में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, जब उन्होंने वरिष्ठ नेता शरद यादव का स्थान लिया। उन्हें 2019 में पुनः चुना गया, लेकिन 2020 में उन्होंने पद छोड़ दिया था, जिससे आरसीपी सिंह को मार्ग मिला।
नीतीश कुमार – JDU President post timeline
अप्रैल 2016 – नीतीश कुमार पहली बार जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।
उन्होंने वरिष्ठ नेता शरद यादव का स्थान लिया।
2019 – उन्हें पुनः जद (यू) अध्यक्ष चुना गया।
2020 – नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया।
इस फैसले के बाद आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बनने का अवसर मिला।
दिसंबर 2023 – नीतीश कुमार फिर पार्टी की सक्रिय राजनीति में लौटे।
नीतीश कुमार ने जनता दल 29 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया था।
उस समय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) थे।
राजीव रंजन सिंह ‘ललन’ ने मार्च 2021 से संभाले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को छोड़ने की इच्छा जताई थी।
इस प्रस्ताव को दिल्ली में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया था।
24 मार्च 2026 – नाम वापसी के बाद नीतीश कुमार निर्विरोध पुनः जद (यू) अध्यक्ष बने।
यह 2025-28 के कार्यकाल के लिए है।



