Home देश Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर...

Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे?

1
0

Rajya Sabha Elections 2026 Results: राज्यसभा चुनाव 2026 में एक बार फिर एनडीए का डंका देखने को मिला, 10 राज्यों की 37 सीटों पर हुए चुनाव में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बेहतरीन प्रदर्शन रहा तो वहीं क्रास वोटिंग के जरिए महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी।

“आपको बता दें कि NDA ने महाराष्ट्र की 7, बिहार की सभी 5, असम की सभी 3, ओडिशा की 3, तमिलनाडु की 2, पश्चिम बंगाल की 1, हरियाणा की 1 और छत्तीसगढ़ की एस सीट जीती है।मतलब कहने का ये बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को टोटल 22 सीटों पर फतेह हासिल हुई है जबकि 15 सीटें विपक्ष के पास हैं।

जिसके बाद संसद के उच्च सदन में एनडीए मजबूत स्थिति में पहुंच गया अब उसके पास राज्यसभा में 135 से ज्यादा सीटें हो गईं हैं , जिसमें अकेले बीजेपी की 107 सीटें हैं। जिसका फायदा मोदी सरकार को संसद में महत्वपूर्ण बिलों को पारित कराने में मिलेगा लेकिन बीजेपी अभी भी बहुमत से दूर है।

Rajya Sabha Elections 2026 Results: राज्यसभा की अधिकतम संख्या 250

आपको बता दें कि राज्यसभा की अधिकतम संख्या 250 है, जिसमें 238 सदस्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से और 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं। ऐसे में किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 123 सदस्यों की जरूरत होती है, ऐसे में भाजपा अभी इस मैजिक नंबर से दूर है, इन 16 सीटों का अंतर बांटने के लिए अभी इसे साल 2028 तक इंतजार करना होगा।

Bihar Rajya Sabha Elections 2026 Results: एनडीए का क्लीन स्वीप

बिहार में एनडीए गठबंधन ने राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप की है। इसकी मुख्य वजह गठबंधन की मजबूत विधायी ताकत और विधायकों द्वारा एकजुट होकर किया गया मतदान है। एनडीए के सभी 202 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि महागठबंधन के 4 विधायक वोटिंग से दूर रहे।

नीतीश कुमार का राज्यसभा में प्रवेश एक रणनीतिक कदम

बिहार के सियासी रण में एक सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा में प्रवेश करने का फैसला है। नीतीश कुमार ने समर्थकों को आश्वस्त किया कि ‘उच्च सदन में जाने के बाद भी बिहार की जनता के साथ उनका जुड़ाव हमेशा रहेगा।’

जहां बिहार में एनडीए ने बढ़त हासिल की, वहीं ओडिशा में राज्यसभा चुनाव तनावपूर्ण मुकाबले और विवादों से घिर गए। बीजद नेता नवीन पटनायक ने मतदान में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उनका दावा था कि एक भाजपा विधायक को गलती के बाद दूसरा मतपत्र डालने की अनुमति मिली। इस विवाद के कारण राज्य की चार सीटों पर मतदान थोड़ी देर के लिए बाधित भी रहा था।