Home छत्तीसगढ़ CG: संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल ने एनसीडी कार्यक्रम के प्रगति की...

CG: संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल ने एनसीडी कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा की…

3
0

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल ने स्वास्थ्य कार्यकताओं एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की बैठक लेकर एनसीडी कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत 22 कोलोकेटेड संस्था में एनसीडी कार्यक्रम के तहत बीपी, शुगर एवं कैंसर स्क्रीनिंग की शत-प्रतिशत ऑनलाईन एन्ट्री एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल पर भी शत-प्रतिशत एन्ट्री सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी कोलोकेटड संस्थाओं को आशातीत उपलब्धि नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रतिदिन रिर्पोट की मॉनिटरिंग नोडल अधिकारी एनसीडी द्वारा किया जाएगा।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, नोडल अधिकारी (एनसीडी) डॉ. अशोक कुमार बसोड़, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, जिला डाटा प्रबंधक श्री अखिलेश चोपड़ा, जिला सलाहकार (एनसीडी) श्री विकास राठौर सहित खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित थे।