Home छत्तीसगढ़ CG: कलेक्टर ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह का किया निरीक्षण…

CG: कलेक्टर ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह का किया निरीक्षण…

2
0

– कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं’
– ग्राम कोपेडीह में 21 मार्च को राजस्व शिविर आयोजित कर प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह में शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, राजस्व से संबंधित मुद्दों तथा भू-अभिलेख सुधार से जुड़ी मांगों को विस्तार से सुना।

कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आगामी 21 मार्च 2026 को ग्राम कोपेडीह में राजस्व शिविर आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि ग्रामीणों को गांव में ही राजस्व संबंधी सेवाएं सरलता से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने राजस्व शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

राजस्व शिविर में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, ऋण पुस्तिका, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख सुधार सहित अन्य राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने शिविर की जानकारी प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में राजस्व शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करने कहा।

कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय कोपेडीह का किया आकस्मिक निरीक्षण

– कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बैठकर की पढ़ाई पर चर्चा, सम्पर्क लर्निंग प्रोग्राम का किया अवलोकन’

– निर्माणाधीन भवन को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश’

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह  स्थित पीएमश्री विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेटक्टर ने ...

राजनांदगांव : कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह स्थित पीएमश्री विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेटक्टर ने कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ाई से संबंधित चर्चा की तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बच्चों ने विश्वास पूर्ण अंग्रेजी में जवाब दिया।

कलेक्टर ने पीएमश्री विद्यालय कोपेडीह का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले में बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सम्पर्क लर्निंग प्रोग्राम का कक्षा में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से चर्चा कर कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने तथा नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल उपस्थित थे।