ZELO Electric ने इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Knight+ Rani Edition लॉन्च किया है. वैसे तो यह स्कूटर खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है, लेकिन इसे कोई भी चला सकता है.
कंपनी ने इसे खास डिजाइन और लिमिटेड संख्या में बाजार में लॉन्च किया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 69 हजार 990 रुपये रखी गई है.
सिर्फ इतनी यूनिट्स की गई तैयार
Knight+ Rani Edition स्कूटर की सबसे खास बात इसका बेबी पिंक कलर है, जो इसे बाकी स्कूटर्स से अलग और आकर्षक बनाता है. कंपनी पूरे देश में इस मॉडल की सिर्फ 999 यूनिट ही बनाएगी, इसलिए यह एक लिमिटेड एडिशन स्कूटर है. इसे महिला दिवस के मौके पर लॉन्च किया गया है ताकि महिलाओं की भागीदारी को दो-पहिया मोबिलिटी में बढ़ावा दिया जा सके.
एक बार चार्ज करने पर इतना चलेगा
Knight+ Rani स्कूटर में 1.8 kWh की रिमूवेबल LFP बैटरी दी गई है, जिसे निकालकर अलग से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी के अनुसार, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 100 किलोमीटर तक चल सकता है.इसमें 1.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है और स्कूटर की टॉप स्पीड लगभग 55 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो शहर में रोज़ाना सफर के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है.
कैसे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स?
ZELO Elecrtric के इस स्कूटर की फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको कई आधुनिक फीचर्स दिए दिए गए हैं. इनमें हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, फॉलो-मी-होम हेडलैंप और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो स्कूटर चलाते समय सुविधा और सुरक्षा बढ़ाते हैं, कंपनी ने इस स्कूटर की बुकिंग अपने डीलर्स के जरिए शुरू कर दी है. इसका मतलब यह है कि इच्छुक लोग नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इस स्कूटर को बुक कर सकते हैं.



