Home छत्तीसगढ़ CG: हत्या के प्रयास मामलें दो महिला आरोपियां को गिरफ्तार कर न्यायिक...

CG: हत्या के प्रयास मामलें दो महिला आरोपियां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

6
0

आरोपियां को दारू पीने पैसा नहीं देने से नाराज होकर जान से मारने की धमकी देकर डंडा फायबर बेत से वार कर प्राणघातक हमला किया गया।

 थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही।

 हत्या के प्रयास मामलें दो महिला आरोपियां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

 आरोपियों कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं फायबर का बेत किया गया जप्त।

         नाम पता आरोपीः-

फिरोजा उर्फ सिमरन पिता अब्दुल कादिर उम्र 26 वर्ष साकिन मोतीपुर राम नगर हाल ओव्हर ब्रिज के नीचे फुटपाथ थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

विशाखा ठाकुर पिता छोटू ठाकुर उम्र 21 वर्ष साकिन ओव्हर ब्रिज के नीचे फुटपाथ थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

—00—

घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.03.2026 को प्रार्थी संजय मंडावी पिता श्यामसाय मंडावी उम्र 30 वर्ष निवासी फ्लाई ओव्हर के नीचे पोस्ट आफिस चौक राजनांदगांव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 03.03.2026 के रात्रि 12ः00 बजे आरोपी 01. आनंद बिहारी 02. सिमरन खान 03. विशाखा गोड़ द्वारा इसे एवं असके परिजन कों शराब पीने के लिए पैसा मांगे नहीं देने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर डंडा, फायबर का बेंत से ताबड़तोड़ हमला कर इसे व इसके परिजनों को गंभीर रूप से चोट पहुचाने से ईलाज हेंतु पेण्ड्री स्थित अस्पताल में भर्ती होना बताया। कि रिपोर्ट आरोपियों के विरूद्व अप0क्र0 141/26 धारा 296, 351 (3), 109 (1), 119 (1), 3 (5) बीएनएस कायम कर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपियों की लगातार पतासाजी कर मुखबीर का सूचना पर 01 फिरोजा उर्फ सिमरन पिता अब्दुल कादिर उम्र 26 वर्ष साकिन मोतीपुर राम नगर हाल ओव्हर ब्रिज के नीचे फुटपाथ थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 02. विशाखा ठाकुर पिता छोटू ठाकुर उम्र 21 वर्ष साकिन ओव्हर ब्रिज के नीचे फुटपाथ थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को डोंगरगढ़ में घेराबंदी कर पकड़े घटना के संबंध में पूछताछ पर अपराध स्वीकार किये जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा, फायबर का बेंत को जप्त कर मामले में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 07.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर महिला जेल दुर्ग में दाखिल किया गया। आरोपियान घटना बाद फरार हो गये थे। घटना के मुख्य आरोपियां फिरोजा उर्फ सिमरन खान आदतन आपराधिक प्रवृति की महिला है, इसके खिलॉफ पूर्व में मारपीट एनडीपीएस एक्ट जैसे मामले दर्ज कर चालान किया गया है। प्रकरण में एक आरोपी घटना बाद फरार है, जिसकी सरगर्मी से पतासाजी किया जा रहा है, जो शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी कोतवाली,ं सउनि नंदनी ठाकुर, म0आर0 वर्षा ध्रुव एवं थाना पेट्रोंलिंग/थाना स्टॉफ की भूमिका सराहनीय रही।