Home देश Holi Special Snacks: होली पर गुजिया पापड़ ही नहीं.बनाएं ये 6 तरह...

Holi Special Snacks: होली पर गुजिया पापड़ ही नहीं.बनाएं ये 6 तरह के स्नैक्स, मेहमान भी करेंगे तारीफ…

2
0

होली पर आप गेस्ट को कॉर्न चाट बनाकर भी सर्व कर सकते हैं. इसे बनाने में समय भी कम लगता है और खान में बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसके लिए उबले हुए कॉर्न में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू और चाट मसाला मिलाकर झटपट चाट तैयार करें.

यह हल्का और हेल्दी स्नैक हर किसी को पसंद आएगा.

मैक्सिकन भेल भी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है और बनाने में उतनी आसान. ये एक फैंसी स्नैक है, जो होली के लिए भी परफेक्ट है. इसके लिए मुरमुरे, उबले राजमा, शिमला मिर्च, टमाटर और थोड़ा सा मेयो या सॉस मिलाकर फ्यूजन स्टाइल भेल बनाएं. इस भेल का चटपटा स्वाद हर किसी को पसंद आएगा.

होली पर आप अपने मेहमानों को पालक कॉर्न कटलेट बना कर खिला सकती हैं. इसके लिए उबले कॉर्न, बारीक कटी पालक और मसालों को मिलाकर कटलेट तैयार करें. हल्का शैलो फ्राई करें. यह हेल्दी भी है और रंग-बिरंगा दिखने की वजह से होली थीम पर भी फिट बैठता है.

मसाला कचौरी भी होली पर बनाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. खस्ता कचौरी में दाल या मसालेदार स्टफिंग भरकर डीप फ्राई करें. इसे आलू की सब्जी या चटनी के साथ परोसें. होली की पार्टी में यह पारंपरिक स्वाद का मजा दोगुना कर देती है.

मिनी समोसे तो चाय का स्वाद ही बढ़ा देंगे. इसे बनाने के लिए आलू, मटर या पनीर की स्टफिंग तैयार कर लें. अब इसे लोई में भरकर मिनी समोसा बनाएं. इन्हें पहले से तैयार करके आप फ्रिज में भी रख सकती हैं. जैसे ही मेहमान आएं. बस फ्राई करें और सर्व करें. चाय के साथ यह स्नैक होली की महफिल में चार चांद लगा देगा.

बच्चों और बड़ों दोनों के लिए चीज बॉल्स बढ़िया ऑप्शन हैं. आलू और चीज मिलाकर छोटे बॉल्स बनाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. चाय या कॉफी के साथ इसे सर्व करें. इसका क्रंची और चीजी स्वाद हर किसी की जुंबा पर ठहर जाएगा.