भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है। सांसद निशिकांत दुबे ने इस संबंध में सदन में प्रस्ताव पेश किया है। साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ‘राहुल गांधी जिस तरीके से टिप्पणी करते हैं और मर्यादा छोड़कर सिर्फ सदन में बोलने के लिए बातों को बोलना मैं मानता हूं वो गंभीर पद पर हैं और उन्हें अपनी पद की गंभीरता को समझना जरूरी है। ऐसे मुझे लगता है ये विशेषाधिकार प्रस्ताव एक अधिकार है हर किसी पास कि अगर कोई ऐसी बाते करता है जिसका कोई मायने नहीं है तो ऐसा कदम उठाया जा सकता है अभी ये होगी या नहीं ये अभी कंफर्म नहीं है…।’
राहुल गांधी के आरोप
बुधवार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने सत्तापक्ष के सदस्यों की टोका-टाकी के बीच यह भी कहा कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा।
राहुल गांधी ने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हुई कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते में क्या हुआ। अगर हम ‘INDIA’ गठबंधन (की सरकार में) अमेरिका के राष्ट्रपति से बातचीत कर रहे होते, तो हम एक बात बिल्कुल साफ करते कि इस पूरे समीकरण में सबसे महत्वपूर्ण पूंजी भारतीय डेटा है। अगर अमेरिका डॉलर को सुरक्षित रखना चाहता है, तो उसे यह मानना होगा कि भारतीय डेटा एक रणनीतिक पूंजी है और किसी भी चर्चा को बराबरी के स्तर पर होना चाहिए, मालिक और नौकर की तरह नहीं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हम यह भी स्पष्ट करते कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं हो सकता और जहां अमेरिका अपने किसानों की रक्षा करेगा, वहीं हम अपने किसानों की रक्षा करेंगे। ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बराबरी की ताकत की तरह बातचीत करती, भारत को पाकिस्तान के बराबर नहीं खड़ा करने देती और ऐसे किसी भी प्रतीकात्मक अपमान पर कड़ा विरोध दर्ज कराती।’
उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का हवाला देते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार भारतीय किसान एक भयानक तूफ़ान का सामना कर रहे हैं।
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाया?
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने और सोरोस जैसी ताकतों से संबंध रखने का आरोप लगाया, जिसके कारण उनकी संसद सदस्यता रद्द करने और चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई।
राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या कहा?
राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर नरेंद्र मोदी सरकार पर देश के किसानों के हितों को कुचलने का आरोप लगाया, साथ ही भारतीय डेटा को एक रणनीतिक पूंजी के रूप में महत्व देने की बात कही।
चिराग पासवान ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर क्या कहा?
चिराग पासवान ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर उनकी पद की गंभीरता को समझने और मर्यादा बनाए रखने की बात कही, साथ ही विशेषाधिकार प्रस्ताव पर भी टिप्पणी की।
क्या निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया?
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करने की योजना नहीं बनाई, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने और चुनाव लड़ने से रोकने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया।



