डोंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने ‘एकात्म मानववाद’ का सिद्धांत दिया और ‘अंत्योदय’ का मंत्र दिया, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उनके जीवन की सादगी, समर्पण और राष्ट्रसेवा आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन को परिवार माना और राष्ट्र को सर्वोपरि रखा। उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करेंगे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रामजी भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह बन्नोवाना, सुनील जैन, प्रकाश चौडडिया, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष जसमीत सिंह बनोवाना, नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे, उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, शहर महामंत्री विनय बंसल, विनीत यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़, पार्षद अमित जैन, सरफराज नवाज, भागवत नामदेव, आकाश राजपूत, हिमांशु सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



