Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON ढोड़िया में महिला सुरक्षा को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

ढोड़िया में महिला सुरक्षा को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

3
0

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में, आज दिनांक 09.02.2026 को जिला राजनांदगांव के ग्राम ढोड़िया में रक्षा टीम द्वारा महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में महिला आरक्षक रीनू मेश्राम, कौशिल्या साहू, आरक्षक अमित जाटवर और आरक्षक वाहन चालक शेषनारायण सिंह ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, बाल श्रम और अन्य महिला संबंधित अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, महिलाओं को नशे से दूर रहने, किसी भी असहज स्थिति में त्वरित और सही कदम उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया और उन्हें इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा गया। साथ ही, ऐप में उपलब्ध SOS (आपातकालीन सुविधा) का इस्तेमाल कैसे करें, इस बारे में सरल तरीके से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 75 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, ताकि समाज में एक सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।