Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON रामनाम की गूंज से भक्तिमय हुआ ग्राम रतनभाट

रामनाम की गूंज से भक्तिमय हुआ ग्राम रतनभाट

13
0

डोंगरगांव। विकासखंड अंतर्गत ग्राम रतनभाट में आयोजित रामचरितमानस सम्मेलन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। रामनाम की चौपाइयों और मानस पाठ से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति गोपाल भुआर्य ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मभूषण साहू मौजूद रहे। आयोजन के दौरान ग्रामवासियों ने मंचासीन अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामचरितमानस मानव जीवन को मर्यादा, सत्य, सेवा और करुणा का मार्ग दिखाने वाला अमूल्य ग्रंथ है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला पंचायत सभापति गोपाल भुआर्य ने कहा कि रामचरितमानस के संदेश आज के सामाजिक जीवन में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। इससे समाज में सद्भाव, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पद्मभूषण साहू, ग्राम उप सरपंच दिग्विजय मिश्रा, अलख धनकर, ग्राम प्रमुख रोहित भुआर्य, मजिद खान, रूपसिंह भुआर्य, बाबूराम धनकर, जीवधन देवांगन, मेहतर देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।