Home छत्तीसगढ़ RAJNANDGAON चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले दो बदमाशों के खिलाफ की...

चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले दो बदमाशों के खिलाफ की कार्रवाई

12
0

राजनांदगांव। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति स्थापित करने के लिए चिखली पुलिस ने 08 फरवरी 2026 को सक्रिय कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली ने कार्रवाई की। आरोपी गाली-गलौज कर विवाद उत्पन्न कर शांति भंग कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं –

जागेश्वर यादव पिता स्व0 भिखम यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी गठुला, ओपी चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।

नितिन सोनटक्के पिता स्व0 संजय सोनटक्के, उम्र 34 वर्ष, निवासी 16 खोली स्टेशनपारा, ओपी चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, सौरभ बुराडे, गोपाल पैकरा, जयराम निषाद, तामेश्वर भुआर्य और चौकी चिखली स्टाफ की सक्रिय भूमिका और सराहनीय योगदान रहा।